Total Pageviews

Saturday 10 December 2011

BAS THODAA SAA

एक दिन ,एक घंटा 
जो भी जहाँ भी है वहीँ प्रत्येक दिन एक घंटा समाज सेवा में दें . इस एक घंटे केवल सामाजिक  उत्थान का चिंतन और कार्य करें . माह में एक दिन पूरा का पूरा समाज सेवा को अर्पित करें . अपनी ,अपनी पसंद के क्षेत्र चुन लें और उनमें उपलब्धियां प्राप्त करें . आपके इस योगदान से समाज स्वयमेव ऊपर उठ जायेगा और आपको संतुष्टि भी मिलेगी .तो आईये देर किस बात की .......
    kurmikshatriyamahaasangh .blogspot .com
     pateltimes .blogspot .com
             माना  आप अपने व्यक्तिगत , पारिवारिक कार्यों में लगे हैं , यह भी परम आवश्यक है लेकिन समाज का विकास कौन करेगा ? समाज के विकास का दायित्व  किसका है ?वह भी तो हमारा ही  है | आईये जागरूक  बनें  ,जागरूक करें | थोडा ही सही कुछ तो सामाजिक धर्म  निभाएं |तो  आईये देर किस बात की ......अपने किये कार्यों ,विचारों की जानकारी महा संघ और पटेल टाईम्स को उनकी ई मेल्स पर भेजें |
                                                           राज कुमार सचान 'होरी' 

No comments: