Total Pageviews

Thursday 22 September 2011

janpad maharaj ganj[up] ka bhraman

राष्ट्रीय अध्यक्ष का महराजगंज[उत्तर प्रदेश] दौरा 
पटेल श्री राज  कुमार सचान 'होरी' राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महा संघ  द्वारा आज २२ सितम्बर को महाराज गंज का ११ बजे से रात्रि ८ बजे तक भ्रमण किया गया | १ बजे से जिला स्तरीय मीटिंग अनूप पब्लिक स्कूल ,मऊ पाकड़ महाराज गंज में  आरंभ हुयी | विशिष्ट अतिथि श्री राम लखन पटेल [मंडल प्रबंधक,सहारा इंडिया  ] तथा श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा [प्रादेशिक महामंत्री प्रधान संघ ,उप ०] थे |जनपद महराजगंज के अतिरिक्त गोरखपुर,कुशीनगर जनपदों के राजनीतिक , सामाजिक ,बुद्धिजीवी तथा अन्य संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे |विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये और महा संघ के उद्देश्यों और नीतियों पर चल  कर  समाज  को विकसित करने का वचन दिया |महा संघ के मोटो ...'सत्ता और साहित्य  में भागीदारी' को समझाते हुए विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने में बल देते हुए 'होरी' जी ने अपने एक घंटे के संबोधन में शहरीकरण , बकरीपालन तथा मेड़ों में सागौन की योजनाओं पर प्रकाश डाला |   
                                    इसके पूर्व  श्री अशोक पटेल [मंडलीय  महासचिव प्रधान संघ ],डाक्टर प्रेम चन्द्र पटेल , चौधरी विजय सिंह [मंडल महा सचिव कूर्मि महा संघ गोरखपुर ], श्री राम लखन पटेल , श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा आदि वक्ताओं  ने अपने महत्वा पूर्ण विचार व्यक्त करते हुए संघ की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री होरी जी नवीन नीतियों को लेकर आये हैं जो कूर्मि समाज के इतिहास में सर्वथा एक नया और उत्त्सह्वार्धक प्रयोग है | मीटिग 4 बजे तक चली और उसके बाद प्रेस वार्ता हुयी , तत्पश्चात   गोरखपुर महाराज गंज मार्ग स्थित  ग्राम सिसवाबाबू का भ्रमण किया गया | 
                                          संगठन  कि २ अक्तूबर को लखनऊ बैठक में भाग लेने तथा ३१ अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय पटेल जयंती मनाने का आह्वाहन भी किया गया |
                                                    समस्त कार्यक्रम का आयोजन तथा सञ्चालन महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विश्राम सिंह द्वारा कम समय में भी सफलता पूर्वक किया गया ,जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की |
                                               

Tuesday 20 September 2011

Fwd:

बधाई 

---------- Forwarded message ----------
From: <919984708227@mms1.live.vodafone.in>
Date: 2011/9/20
Subject:
To: HORISARDARPATEL@gmail.com


आज वासुदेव विहार कालोनी झाँसी मेँ अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासंघ की बैठक आहूत की गयी ।जिसमेँ-
1- समाजसेवी, युवा अमरनाथ पटेल जी को संघ का जिलाध्यक्ष (झाँसी) बनाया गया ।
पता-वासुदेव विहार कालोनी नियर(सेन्ट्रल वियर हाउस) शिवपुरी रोड़ झाँसी
सम्पर्क सूत्र-09452250765
2-राजकुमार सिँह पटेल जी
(नन्दन पुरा चौराहा आवास विकाश) झाँसी को महासचिव बनाया गया ।

KKMS परिवार द्वारा आप सभी को हार्दिक बधायी ।

rashtriya adhyaksha ka unnao aur mau [up] bhraman

राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद उन्नाव और मऊ [उत्तर प्रदेश] दौड़ा संपन्न 
पटेल श्री राज कुमार  सचान 'होरी' ने १६ सितम्बर को उन्नाव और १९ सितम्बर को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ का व्यापक दौड़ा संपन्न किया |दोनों स्थानों पर समाज का बड़ा जन सैलाब उन्हे सुनने के लिए एकत्त्रित हुआ |महा संघ से जुड़ने और उसके साथ कदम से कदम चलने के लिए समाज में बड़ा उत्त्साह देखा गया |उन्नाव में कार्यक्रम का सञ्चालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री असोक पटेल ने किया , वहीँ मऊ की मीटिंग का सञ्चालन जिला अध्यक्ष मऊ श्री श्रीकांत पटेल ने किया |
                                   अपने दो ,दो घंटों के लम्बे संबोधनों में श्री 'होरी' ने समाज के सर्वंगीन विकास पर जोर देते हुए कहा .....कुर्मी समाज का ९८ से ९९ % आज भी गांवों में रहता है और जो समाज गांवों में रहता है वही पिछड़ा है | इसलिए सबसे पहले हमें  अपना शहरीकरण करना होगा ,अपने गांवों के पास स्थित कस्बों में व्यापार , धंधे  करने होंगे |खेती दिनोदिन अलाभकारी होती जा रही है , फसलों की लागत बढ़ रही है ,किसान  को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है  |कस्बों में आने का अभियान महा संघ द्वारा चलते हुए उसकी त्रैमासिक समीक्षा  की जाती है ,सुझाव और सहयोग भी दिया जाता है |शहरीकरण से जहां आर्थिक स्थिति सुधरेगी वहीँ समाज में सुरक्षा की भावना और राजनीतिक सोच उत्पन्न होगी | साथ ही शहरीकरण से साहित्य में भागीदारी भी बढ़ेगी |
                                             महा संघ के उद्देश्य " सत्ता और साहित्य में भागीदारी " पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्री होरी ने कहा कि सत्ता के दो हिस्से हैं ...राजनीति और तंत्र  | बड़ा खेद का विषय है कि  समाज दोनों में  पीछे है |समाज ने अपने मध्य कभी ऐसे पुत्रों , भाईयों ,बहनों को बढ़ावा नहीं दिया जो राजनीति में आगे बढ़ सकते थे | सामूहिक एकता के अभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि "कुर्मी का छपरा बड़ेरे पै न जाई , औ जात जात जाई तौ तिरछा हुयी जाई " |जो पढने में होशियार नहीं पर संघर्ष में आगे हैं वे भी समाज के लिए बड़ा काम कर सकते हैं . आईये उन्हे आगे बढ़ाएं |
                                          सत्ता से भी अधिक महत्वपूर्ण है ....साहित्य | ब्राह्मण  समाज से प्रेरणा लेते हुए हमें भी अपने मद्ध्य कवि, लेखक , पत्रकार , साहित्यकार पैदा करने होंगे , वातावरण बनाना होगा | पूर्व  की समाज सेवा और महा संघ कि समाज सेवा में यही अंतर है ...हम साहित्य का विरोध नहीं बल्कि उसे अपनाते हैं , अधिक से अधिक किताबें लिखने में जोर देते हैं | वशिष्ठ और चाणक्य के उदाहरण देते हुए होरी बड़े सटीक ढंग से साहित्य , दर्शन ,धर्म के महत्व को प्रतिपादित करते हैं | कवि सम्मलेन करने और युवक युवती परिचय सम्मलेन करने के लक्ष्य प्रत्येक जनपद को देते हुए कहा की युवकों की भागीदारी बढ़ाई जाये |
                                          बुजुर्ग अपना आशीर्वाद दें और युवक कूद पड़ें सत्ता और साहित्य की भागीदारी में | किसान भाईयों की गरीबी को दूर करने के लिए आगे कहा कि मेंड़ों में पेड़ लगायें ...जैसे यूकिलिप्टस और सागौन | गाँधी कि प्रेरणा लेकर बकरी पालन का कार्य समाज को बढ़ कर करना होगा छोटे से ले कर बड़े फार्म तक खोलनें होंगें | इन दोनों स्कीमों पर लोगों ने विशेष रूचि दिखाई |
                                           २ अक्तूबर को प्रादेशिक बैठक रामाधीन कालेज ,बबुगंज ,लखनऊ में तथा ३१ अक्तूबर को पटेल जयंती जी पी ओ पार्क ,लखनऊ में भाग लेने का भी आह्वाहन किया |
                   २२ सितम्बर को महाराजगंज [उप] में विशाल सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे  |२३ सितम्बर को लखनऊ और २४ तथा २५ को देहरादून [उत्तराँचल ]कि मीटिंगों   को संबोधित   करेंगे | देहरादून में श्री होरी जी का अभिनन्दन और सम्मान भी किया जायेगा |

Saturday 17 September 2011

kanpur nagar aur dehat janpadon ka bhraman

राष्ट्रीय अध्यक्ष का रमाबाई नगर [कानपूर देहात] और कानपूर नगर का भ्रमण ....
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महा  संघ के उद्देश्यों को क्रियान्वित करने के लिए  14 सितम्बर २०११ को पुखरायां  का भ्रमण किया |jansampark के पश्चात् प्रेमा देवी कटियार डिग्री कालेज  में  अखिल भारतीय कवि सम्मलेन में काव्यपाठ किया और कवि सम्मलेन का कुशल सञ्चालन किया  |यह कवि सम्मेलन श्री राजकुमार सचान 'होरी' की प्रेरणा से तीन वर्ष पहले प्रबंधक श्री विनोद कटियार द्वारा स्थापित किया गया था |इसमें शिक्षा सचिव , कानपूर देहात जनपद के अनेकों अधिकारीयों  तथा क्षेत्रीय जनता सहित विद्यार्थियों, और स्टाफ ने भाग लिया |
                              १५ सितम्बर को घाटमपुर तहसील के कई गावों में समाज के सदस्यों के  घरों में होरी जी  गए और महा संघ की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की |सत्ता और साहित्य में भागीदारी के महा संघ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए समस्त को प्रेरित  किया | सत्ता में दो भाग हैं ...राजनीति  और सरकारी तंत्र  | सत्ता से समाज बहुत दूर है विशेष  कर सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का घोर अभाव है |सरकारी सेवाओं में भागीदारी भी कम है | योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है |
                      जो समाज साहित्य में पीछे रहे ve ही पिछड़े बन गए | कुर्मी समाज में आज भी पत्रकार ,कवि ,लेखक , साहित्यकार नहीं हैं  एकाध को छोड़ कर | प्रसिद्ध्ह साहित्यकार श्री 'होरी' नें पूर्व  में की जा रही   समाज सेवाओं पर व्यंग्य करते हुए कहा कि पिछली गलतिओं को भुला  कर अब सभी को इन क्षेत्रों में जाने का अभियान चलाना चाहिए  | रामराज्य का उदाहरण देते  हुए  कहा कि तब  भी वशिष्ठ का स्थान सर्वोच्च  था |चन्द्रगुप्त मौर्य के राज  में चाणक्य का महत्व किसी से छिपा नहीं | १९४७ से आज तक सभी प्रदेशों और देश कि सरकारों  में ब्राह्मण  समाज का समुचित  प्रधिनित्व  रहा है | हमें सीखना चाहिए और अधिक से अधिक पत्रकार, कवि , लेखक , साहित्यकार समाज को देना चाहिए |
                                     इस समाज की ९५ % संख्या आज भी गांवों में रहती है | खेती लाभकारी  न रहने के कारण खेत की मेंड़ों में सागौन तथा यूकिलिप्टस  लगाने तथा गोटरी फ़ार्म [बकरी पालन ] खोलने पर बल देते हुए विस्तार से चर्चा की , जिसको  किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी माना गया |
                                           सभी लोगों ने कहा की अब समाज को नयी दिशा मिल रही है |
                                   

Tuesday 13 September 2011

fatehpur visit

राष्ट्रीय अध्यक्ष  का फतेहपुर  भ्रमण ...
***************************************
समाज के  सदस्यों  ,प्रतिनिधियों  के साथ    3 बजे  पटेल  सेवा संसथान , और  रात्रि    8 बजे ईसापुर ,मजरे डीह ,तहसील बिन्दकी में जनपद    फतेहपुर में बैठकें हुयीं | राष्ट्रीय अध्यक्ष पटेल श्री राज कुमार    सचान 'होरी ' ने    महा   संघ  के कार्यक्रमों को पूरा करने का आह्वाहन किया  |
                                        बिन्दकी , फतेहपुर  में १० बजे से 4 बजे तक  बैठक  हुयी जिसमें विस्तार से विभिन्न  विषयों    पर   चर्चा     हुयी |पत्रकारों , कवियों  , उत्साही सामाजिक  कार्यकर्ताओं  को श्री  होरी के द्वारा सम्मानित किया गया | बैठकों में श्री सुरेश चन्द्र  कटियार एडवोकेट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  , श्री हरिपाल सिंह  संरक्षक , श्री सत्येन्द्र पटेल प्रदेश महा सचिव  जिले के अन्य  पदाधिकारिओं ने भाग लिया|       

Friday 9 September 2011

bhraman

 भ्रमण  कार्यक्रम ....
******************
                "सत्ता और  साहित्य  में  सहभागिता " के  अपने कार्यक्रम  के क्रियान्वयन  के अभियान  में  राष्ट्रिय  उपाध्यक्ष  श्री  सुरेश  चन्द्र  कटियार  अड्वोकेट  ने पूना   और दिल्ली  का  अपना  एक सप्ताह   का दौड़ा  पूरा  किया | सुप्रसिद्ध  कवि , लेखक ,समाज सेवी  पटेल  श्री  राज कुमार सचान 'होरी'  राष्ट्रिय अध्यक्ष  समाज  के लिए अपना  एक और  भ्रमण  १० सितम्बर  ११  से  प्रताप गढ़  से आरंभ कर  रहे   हैं  | अपने सामाजिक कार्यक्रम  के साथ साथ  रात्रि में  प्रतापगढ़ में एक अखिल  भारतीय  कवि सम्मलेन  की  अध्यक्षता  और काव्यपाठ करेंगे | ११ सितम्बर  ११ को  ३ बजे अपरान्ह  फूलपुर   , इलाहबाद  में  एक सेमिनार  का सञ्चालन करेंगे ..जिसका   विषय  है ....'सशक्त  राष्ट्र के वास्ते , लौह  पुरुष के रास्ते ' इस  सेमिनार के मुख्य  वक्ता  होंगे श्री  शीतला शंकर विजय  मिश्र  एडवोकेट  सुप्रीम  कोर्ट  और श्री हरिपाल   सिंह  वरिष्ठ  साहित्य कार  ,लखनऊ | रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मलेन  में काव्य पाठ और संचालन करेंगे | फूलपुर के इन कार्यक्रमों  का आयोजन  श्री हरिश्चंद्र पटेल , न्याय के प्रहरी  दैनिक समाचार पत्र द्वारा किया जा रहा है |
                         phateh पुर जनपद का भ्रमण  १२ को आरम्भ होगा | ३  बजे  अपरान्ह फतेहपुर पटेल सेवा संसथान  में  समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे  और रात्रि विश्राम  महासचिव उत्तर प्रदेश  श्री सत्येन्द्र पटेल  के निवास पर करेंगे  तथा साथियों से भेंट करेंगे | १३ को bindki के एक भव्य कार्यक्रम  को संबोधित करेंगे  ९ बजे प्रातः | इसके पश्चात्  जहानाबाद , होते हुए घाटमपुर [कानपूर]  जायेंगे | १४ सितम्बर को हिंदी दिवस पर आयोजित  प्रेमा देवी कटियार डिग्री कालेज  ,पुखरायां  में २ बजे  अखिल भारतीय कविसम्मेलन में काव्यपाठ और सञ्चालन करेंगे | इसका आयोजन    महासंघ  के राष्ट्रिय महासचिव  पटेल श्री विनोद  कटियार द्वारा किया जा रहा है | 
                 १५ से कानपूर , उन्नाव , लखनऊ और बाराबंकी  के कार्यक्रमों में भाग  लिया जायेगा 18 को आजमगढ़ वापसी होगी | पुनः २३ को इलाहबाद  और २४ को देहरादून  के कार्यक्रमों में भाग लिया जायेगा | देहरादून  के भव्य कार्यक्रम में सह्त्यिक सेवाओं  के लिए श्री 'होरी' जी को सम्मानित  भी किया जायेगा |
                              

Wednesday 7 September 2011

aatankwad se laden

 आतंकवाद को पराजित करें 
********************************
          राष्ट्र लगातार आतंकवाद से जूझ रहा है | हमारी नीतियाँ लचर हैं , ढुल मुल हैं | अमेरिका ने जिस रास्ते  चल कर आतंकवाद को परास्त किया है  वह  रास्ता है चाणक्य का . सरदार पटेल का | आईये देश को हम सब इनके रास्ते ले चलें | देश में माहौल पैदा करें जिससे यहाँ की सत्ता सरदार पटेल के रास्ते चले , तब आतंक  राष्ट्र से दुम दबा कर भाग जायेगा|
                          जय चाणक्य , जय पटेल |