Total Pageviews

Thursday 22 September 2011

janpad maharaj ganj[up] ka bhraman

राष्ट्रीय अध्यक्ष का महराजगंज[उत्तर प्रदेश] दौरा 
पटेल श्री राज  कुमार सचान 'होरी' राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महा संघ  द्वारा आज २२ सितम्बर को महाराज गंज का ११ बजे से रात्रि ८ बजे तक भ्रमण किया गया | १ बजे से जिला स्तरीय मीटिंग अनूप पब्लिक स्कूल ,मऊ पाकड़ महाराज गंज में  आरंभ हुयी | विशिष्ट अतिथि श्री राम लखन पटेल [मंडल प्रबंधक,सहारा इंडिया  ] तथा श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा [प्रादेशिक महामंत्री प्रधान संघ ,उप ०] थे |जनपद महराजगंज के अतिरिक्त गोरखपुर,कुशीनगर जनपदों के राजनीतिक , सामाजिक ,बुद्धिजीवी तथा अन्य संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे |विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये और महा संघ के उद्देश्यों और नीतियों पर चल  कर  समाज  को विकसित करने का वचन दिया |महा संघ के मोटो ...'सत्ता और साहित्य  में भागीदारी' को समझाते हुए विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने में बल देते हुए 'होरी' जी ने अपने एक घंटे के संबोधन में शहरीकरण , बकरीपालन तथा मेड़ों में सागौन की योजनाओं पर प्रकाश डाला |   
                                    इसके पूर्व  श्री अशोक पटेल [मंडलीय  महासचिव प्रधान संघ ],डाक्टर प्रेम चन्द्र पटेल , चौधरी विजय सिंह [मंडल महा सचिव कूर्मि महा संघ गोरखपुर ], श्री राम लखन पटेल , श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा आदि वक्ताओं  ने अपने महत्वा पूर्ण विचार व्यक्त करते हुए संघ की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री होरी जी नवीन नीतियों को लेकर आये हैं जो कूर्मि समाज के इतिहास में सर्वथा एक नया और उत्त्सह्वार्धक प्रयोग है | मीटिग 4 बजे तक चली और उसके बाद प्रेस वार्ता हुयी , तत्पश्चात   गोरखपुर महाराज गंज मार्ग स्थित  ग्राम सिसवाबाबू का भ्रमण किया गया | 
                                          संगठन  कि २ अक्तूबर को लखनऊ बैठक में भाग लेने तथा ३१ अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय पटेल जयंती मनाने का आह्वाहन भी किया गया |
                                                    समस्त कार्यक्रम का आयोजन तथा सञ्चालन महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विश्राम सिंह द्वारा कम समय में भी सफलता पूर्वक किया गया ,जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की |
                                               

No comments: