Total Pageviews

Tuesday 18 October 2011

madiyaahoo,jaunpur[up] meeting

मडियाहू ,जौनपुर[यु.पी] में १५ अक्टूबर की मीटिंग 
             समाज की एक विशाल बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय चंद पटेल के संयोजन में हुयी  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पटेल राज कुमार सचान 'होरी' ने भाग लिया | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संरक्षक श्री हरिपाल सिंह , राष्ट्रीय महा सचिव श्री राम देव पटेल [पूर्व  विधायक ],प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा , प्रदेश महा सचिव श्री अशोक पटेल [महराज गंज ]तथा  प्रदेश संगठन मंत्री श्री विश्राम चौधरी  ने भाग लिया | कार्य क्रम में जनपद के ग्रामीण और नगरीय युवकों और बुजुर्गों ने भाग लेकर अपने  विचार व्यक्त किये |बुद्धिपूर कालेज  के प्रधानाचार्य तथा स्टाफ ने भी  अपने अपने विचार रखे |
                   'सत्ता  और साहित्य   में भागीदारी ' महा संघ   का कार्यक्रम     है जिस पर  सभी वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए  कहा कि संघ का अभियान बहुत महत्वपूर्ण है कुर्मी समाज को सत्ता और साहित्य में भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए | सभी ने महा संघ के साथ चलने का वचन दिया |
                           अपने संबोधन में श्री होरी जी ने समाज के शहरीकरण पर बल देते हए आर्थिक विकास पर भी जोर दिया और कहा कि बिना इसके सत्ता और साहित्य में भागीदारी संभव नहीं है |
    अधिक से अधिक राजनीतिक कार्यकर्ता,कवि,लेखक ,पत्रकार ,साहित्यकार अब कुर्मी समाज को देने होंगे ,तभी हम मुख्य धारा में आ सकेंगे |

No comments: