Total Pageviews

Thursday 27 October 2011

कुर्मी समाज में उत्साह

कुर्मी समाज में उत्साह 
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
कुर्मिक्षत्रिय महा संघ के सामाजिक सुधारों , आर्थिक सुधारों , राजनैतिक जागरूकता  और साहित्यिक जागरूकता के आंदोलनों से समाज में जबरदस्त जागरूकता और उत्साह है | देश के विभिन्न प्रान्तों में लोग महा संघ से जुड़ रहे हैं | उत्तर प्रदेश में तो संघ की आंधी सी आई हुयी है , ग्रामों से लेकर शहरों तक |
                                 अब लगता है कि समाज जग गया है , आने वाले चुनाव में कुर्मी समाज अधिक से अधिक अपने प्रतिनिधि अवश्य भेजेगा | जहां से कुर्मी समाज का प्रतिनिधि नहीं है वहाँ भी उसको अपना मत देगा जो समाज के लिए ५ वर्षों तक काम करे | ऐसे दलों को जो समाज का वोट बांटने का काम करते आ रहे हैं , को इस बार सबक सिखाएगा | करोड़ों  रूपये इन छोटे छोटे  दलों ने समाज को बेच कर कमाए हैं उनसे समाज को हिसाब किताब पूरा करना है | उनके समाज के ठेकेदारों से कह दो कि वे अब हमारा वोट न बेचें , अब समाज को सत्ता चाहिए .......सिर्फ सत्ता |
                            महासंघ के सत्ता और साहित्य के नारे से हम जाग चुके हैं , हम उन दलों में जायेंगे जो हमें सत्ता में भागीदारी दें , इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं |
                            महा संघ से २५ से अधिक देशों के समाज के बंधू जुड़े हैं जो लगातार ब्लाग और वेब साईट से सम्बद्ध हैं , उनका सहयोग और सझाव प्राप्त है |
                         महा संघ उत्तर प्रदेश में एक विशाल रैली आयोजित करेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप क्षत्रपति शिवाजी के वंशज भाग लेंगे | इस रैली के संयोजन का कार्य उत्तर प्रदेश इकाई जोर शोर से कररही है | सभी को तिथि  निश्चित होते ही सूचना दी जाएगी |
                         जय पटेल |

No comments: