Total Pageviews

Saturday 23 July 2011

JAN CHETNA BAITHAKEN

अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महा संघ द्वारा  चलये जा रहे जनचेतना अभियान में  भरी सफलता  मिल रही है | संघ  के प्रयत्नों  से  अन्य सोये पड़े  संगठनों  में भी चेतना  आ रही है | गत दिनों संघ की एक बैठक इलाहाबाद  में हुयी , जिसके फलस्वरूप   वहाँ भी कूर्मि क्षत्रिय महा सभा  और पटेल सेवा संसथान में नए उत्साह का  बीजारोपंड हुआ | उत्तर प्रदेश के अनेकों जनपदों से  बैठकों की सूचना मिल रही है | कुशीनगर , देवरिया , कानपूर , गाज़ियाबाद , मौउ  , आजमगढ़  और लखनऊ  की सफल बैठकों की सूचना है |  सभी स्थानों पर वक्ताओं ने  समाज में  जन चेतना  पैदा करने पर विशेस बल दिया |
                                           सरदार पटेल तथा डाक्टर आंबेडकर के रास्ते चलते हुए  एकता , भाईचारा ,और संघर्ष पर वक्ताओं ने समाज का ध्यान खींचा |समाज में पत्रकार , कवि , लेखक  बनने पर भी विशेष जोर दिया गया | इन छेत्रों में जाने से ही समाज उठेगा  ऐसी मान्यता  महा संघ की आरम्भ से ही है |अभिभावकों से अनुरोध  किया गया की ब्रह्मण समाज की भांति अपने बच्चों  को भी इन क्षेत्रों में भेजें |
                                                    बैठकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्री पटेल सुरेश चन्द्र कटियार  भी उपस्थित रहे| 

No comments: